नदी नहाने गए 12 वर्षीय बच्चे का अब तक नहीं लगा सुराग

मौके पर पहुंची समनापुर थाने की पुलिस गोताखोरों के माध्यम से बच्चे को ढूंढने की कोशिश
डिंडोरी ब्यूरो। जिले के समनापुर थाना अंतर्गत एक 12 वर्षीय लड़का खमेर नदी नहाने गया हुआ था, घटना कल बुधवार दोपहर की बताई जा रही है, जो वापस काफी देर बाद भी बच्चा घर नहीं लौटा,जिसकी सूचना समनापुर थाने को दी गई है।समनापुर थाना स्टाप द्वारा कुछ गोताखोरों को बुलाकर खरमेर नदी सहित आसपास ढूंढने की कोशिश की जा रही है, लेकिन देर शाम तक बच्चे का कहीं अता पता नहीं चल पाया है।जानकारी में बताया गया कि समनापुर निवासी रघुवीर का 12 वर्षीय बेटा पास के खरमेर नदी में नहाने गया हुआ था, जो काफी समय बाद भी वापस घर नहीं आया। जिसकी सूचना पीड़ितों द्वारा समनापुर थाने को दी गई है, जहां समनापुर थाने के गोताखोरों के माध्यम से नदी में बच्चे को ढूंढने की कोशिश की जा रही है, लेकिन देर शाम तक बच्चे का कहीं भी पता नहीं चल पाया है।



