आक्रोशित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

किसान बिल का विरोध करने पर गलत गिरफ्तारी करने के लगाए हैं आरोप
डिंडोरी ब्यूरो।डिंडौरी युवा कांग्रेस के द्वारा आज कलेक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम डिंडौरी एसडीएम महेश मंडलोई को ज्ञापन सौंपा है। डिंडौरी कलेक्ट्रेट पहुंचे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बतलाया की भोपाल में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष महासचिव भैया जी पवार व राष्ट्रीय सचिव ऋषिकेश सेलके के नेतृत्व में मोदी सरकार द्वारा लाए गए किसान बिल के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया था।किंतु वर्तमान सरकार के द्वारा अपनी तानाशाही नीतियों का प्रयोग कर शोषित व पीड़ितों की आवाज को दबाने का काम कर रही है, युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की आवाज को दबाते हुए उनके विरुद्ध प्रकरण बनाकर गिरफ्तारी की गई, युवा कांग्रेसी डिंडौरी ने शिवराज ठाकुर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कें नेृतत्व में युवा कांग्रेस के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम डिंडौरी एसडीएम महेश मंडलोई को ज्ञापन सौंपते हुए युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी निरस्त करने की मांग की गई है।



