नवरात्रि भंडारे एवं शोभायात्रा कार्यक्रम स्थगित

गाडरवारा। विगत वर्षों से नवरात्रि के अवसर पर समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति द्वारा साईं चौक पुरानी गल्ला मंडी में आराध्यश्री साईं बाबा तैलचित्र स्थापना के साथ बेटी बचाओं, स्वच्छ भारत अभियान, रक्तदान, पालीथीन वहिष्कार इत्यादि जनजागृति झांकियो का आयोजन किया जाता था। एवं विशाल भंडारा प्रसादी का वितरण एवं जागरूकता शोभायात्रा का कार्यक्रम भी होता था। लेकिन कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए समिति पदाधिकारीगणों ने निर्णय लिया है कि भंडारे एवं शोभायात्रा का आयोजन नहीं किया जायेगा। तथा इस वर्ष नवरात्रि में कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। जिसमे जागरूकता के साथ साथ आयुर्वेदिक गाडा, मास्क, जैनरिक दवा का वितरण प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप किया जायेगा।



