खास खबर

कोरोनावायरस को समझे, आखिर है क्या ?

बहुत से वायरस हैं, जो जानवरों और इंसानों में बीमारी को जन्म देते हैं. इंसानों में कोरोनावायरस से सांस लेने संबंधी दिक्कतें होती हैं, जिनमें सामान्य खांसी, जुकाम और ज्यादा से ज्यादा मिडिल ईस्ट रेस्पिरेट्री सिंड्रोम (Middle East Respiratory Syndrome) शुरू होता है. साथ ही मरीज को सीवियर एक्यूट रेस्पिरेट्री सिंड्रोम (Severe Acute Respiratory Syndrome) होने की भी संभावना रहती है. जिस कोरोनावायरस का प्रकोप इस समय फैला हुआ है, वह हाल में ही पाया गया है. इस वायरस से कोरोनावायरस नाम की बीमारी होती है. इसे COVID-19 के नाम से भी जाना जाता है.

क्या COVID-19 वायरस गर्म मौसम में फैलता है?
COVID-19 हर तरह के मौसम में फैलती है. ठंडे या गर्म मौसम से इस बीमारी का कोई सरोकार नहीं है. यह ठंडे क्षेत्रों के साथ-साथ गर्म और आर्द्रता वाले क्षेत्र में भी फैलता है. COVID-19 से खुद को बचाने के लिए सबसे सरल रास्ता यह है कि कुछ-कुछ समय के अंतराल पर हाथ साफ करें. बार-बार हाथ साफ रखने से आप इस वायरस से बच सकते हैं, क्योंकि हाथ साफ रहेगा, तो आप अपने आंख, मुंह और नाक छुएंगे, तो भी इस इंफेक्शन का खतरा नहीं रहेगा.

ठंडी जगह या ठंडी हवा इस वायरस को मारने में कामयाब नहीं है?
अभी तक इस वायरस को लेकर ऐसे कोई प्रमाण नहीं मिले है कि ठंडी जगह या ठंडी हवा में यह वायरस मरता है. इंसान के शरीर की तापमान 36.5 से 37 होती है. इन सब के बीच सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है कि आप कुछ-कुछ समय के अंतराल पर हाथ साफ करते रहें. अल्कोहल से बने साबुन और सैनेटाइजर से हाथ साफ करें.

गर्म पानी से नहाने से क्या इस वायरस से बचा जा सकता है?
गर्म पानी से नहाने के बावजूद आप COVID-19 से बच नहीं सकते हैं, क्योंकि आपके शरीर का तापमान 36.7 से 37 के बीच होता है. साथ ही ज्यादा गर्म पानी से नहाना आपके शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. COVID-19 से बचना है, तो इसका बेहतरीन उपाय है थोड़ी-थोड़ी देर में हाथ साफ करते रहें, ताकि आपके हाथ के माध्यम से वायरस आपके आंख, मुंह और नाक के अंदर न जाए.

क्या कोरोनावायरस मच्छर के काटने से फैलता है?
अभी तक ऐसे कोई प्रमाण नहीं मिले हैं, जिनसे यह पता चले कि मच्छर के काटने से कोरोनावायरस फैलता है. कोरोनावायरस सबसे पहले इंसान के फेफड़े पर हमला करता है और फिर खांसी और छींक के माध्यम से इस वायरस का सलाइवा नाक से बाहर निकलता है. अगर इस वायरस से खुद को सुरक्षित रखना है, तो हमेशा अपने हाथ साफ रखें, और उन्हें एल्कोहल से बने साबुन और सेनेटाइजर से साफ करते रहें. साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि किसी व्यक्ति को कफ या सर्दी है, तो उससे दूरी बनाकर रखें.

खारे पानी से नाक धोने से क्या कोरोनावायरस से बचाव किय जा सकता है?
नहीं. इसके कोई सबूत नहीं मिले हैं कि खारे पानी से नाक साफ रखने से नए कोरोनावायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है. वहीं, दूसरी तरफ अगर आप खारे पानी से नाक साफ करते हैं, तो सामान्य सर्दी-कफ जल्दी ठीक होने में मदद मिल सकती है.

क्या कोरोनावायरस का खतरा जवानों के मुकाबले बुजुर्गों को ज्यादा है?
कोरोनावायरस का संक्रमण हर उम्र के लोगों को हो रहा है. लेकिन यह कहना भी गलत नहीं होगा कि ज्यादा उम्र के लोग और खासकर ऐसे बुजुर्ग, जिन्हें अस्थमा, डायबिटीज़ और दिल की बीमारी है, ऐसे लोगों को इस वायरस से ज्यादा खतरा है. WHO के मुताबिक, इस वायरस से हर उम्र के लोगों को खतरा है, लेकिन आप अपने हाथ साफ और साफ-सफाई का ख्याल रखते हैं, तो आप इस वायरस से बच सकते हैं.

क्या एंटीबायोटिक्स कोरोनोवायरस की रोकथाम और इलाज में फायदेमंद हैं?
एंटीबायोटिक्स वायरस की रोकथाम करने में सफल नहीं हैं, बल्कि यह बैक्टीरिया में फायदेमंद है. नोवेल कोरोनावायरस एक वायरस है और इसके इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा एंटीबायोटिक्स देने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि यह इसके इलाज में कारगर है. जब इस वायरस से संक्रमित मरीज को एंटीबायोटिक्स दिया जाता है, तो डॉक्टर की यह कोशिश होती है कि वायरस के साथ जो बैक्टीरिया बीमार कर रहे हैं, उन्हें मार दिया जाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88