हाथरस में हुई घटना के आरोपियों को फांसी देने की मांग

बहुजन समाज पार्टी ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
डिंडोरी ब्यूरो। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई एक लड़की के साथ बलात्कार के बाद निर्मम तरीके से मारपीट की गई थी, घटना के बाद पीड़ित लड़की का इलाज के दौरान मौत हो गई थी, आरोपियों ने लड़की की जीप को भी काट दिया था, जिससे चीख-पुकार ना कर सके। बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई डिंडोरी द्वारा घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मौत के मामले में बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि उत्तर प्रदेश के सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में नकाम है, लगातार बलात्कार के मामले उत्तर प्रदेश से सामने आ रहे हैं। ज्ञापन में बताया गया कि हाथरस कांड के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी पर चढ़ाया जाए ताकि अपराधियों में भय पैदा हो सके। ज्ञापन में पीड़ित परिवार को एक करोड़ की मुआवजा राशि दिलाए जाने की मांग की गई है।ज्ञापन के दौरान बासपा जिला अध्यक्ष असगर सिद्दीकी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



