मां विजयासन इंस्टीटयूट की बेटियो ने दिया प्रधानमन्त्री के नाम ज्ञापन।
गाडरवारा। हाथरस उत्तरप्रदेश की बेटी के साथ अमानवीय घटना के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने हेतु तथा रेप कानून के दंड को अति सख्त व कठोर करने के प्रावधान हेतु माँ विजयासन इंस्टीटयूट की बेटियो के प्रतिनिधि मंडल ने आज अनुविभागीय दंड़ाधिकारी राजेश शाह को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर माँ विजयासन इंस्टीटयूट की बेटियो के प्रतिनिधि मंडल में कृतिका विश्वकर्मा,अनुराधा सोनी,सीमा अहिरवार,ओमवती अहिरवार,शिवानी जागती,चांदनी कुशवाहा,नम्रता सोनी,आरती मेहरा,सीमा कहार,आकांक्षा कौरव,शिवानी शर्मा,मीना कौरव,आरती ठाकुर,क्रांति मेहरा इत्यादि सहित इंस्टीटयूट संचालक मुकेश बसेडिया,प्रकाश दुबे,नेतराम कौरव,जितेंद्र विश्वकर्मा,भूरा जाटव की उपस्तिथि सराहनीय रही।



