डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

वर्षों पुराने बहुउपयोगी तालाबों का जीर्णोद्धार करवाने की मांग

शिकायत के बाद भी नहीं हुई गहरी करण

डिंडोरी ब्यूरो। जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 12, 13 व 14 में वर्षों पुराने तालाब स्थित है, जहां हर महीने पानी की व्यवस्था रहती है, ऐसे बहूउपयोगी तालाबों का जीर्णोद्धार वर्षों बाद भी जिम्मेदार द्वारा नहीं कराया गया। आरोप लगाया गया कि तालाबों के गहरीकरण, सुंदरीकरण व साफ-सफाई आदि में कराने नगर परिषद द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे दिनोंदिन तालाब में कीचड़ बजबजा रही है। तालाब के चारों ओर खरपतवार उग आए हैं, जिससे बहूउपयोगी तलाब अनुपयोगी साबित हो रहे हैं,बावजूद जिम्मेदारों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष व्याप्त है।

  • अतिक्रमण की चपेट में भूमि। गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक 12, 13 व वार्ड क्रमांक 14 में स्थित वर्षों पुराने तालाब अतिक्रमण की चपेट में है।तालाब के चारों ओर कुछ अतिक्रमण कारी सक्रिय हैं, जो लगातार शासकीय भूमि पर कब्जा जमाए जा रहे हैं, जिसे लेकर भी नगर परिषद द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। बताया गया कि वर्षों पुराने तालाबों की साफ सफाई व मरम्मत न होने के चलते वर्षों पुराने तालाब अपना अस्तित्व खोते जा रहे हैं, जिसे लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द वर्षों पुराने तालाबों का गहरीकरण सहित सुंदरीकरण करवाए जाने की मांग की गई है। ताकि लोगों को बहुउपयोगी तालाब का लाभ मिलता सके।

वर्जन…

समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई है, मेरे द्वारा जिम्मेदारों को समस्याओं से अवगत भी कराया गया है,बावजूद सुंदरीकरण व साफ-सफाई सहित गहरीकरण आदि कराने अभी तक कोई पहल नहीं की गई।

सरस्वती पाराशर
पार्षद वार्ड क्रमांक 12

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88