मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश
कलेक्टर एवं एसपी ने किया वृद्धजनों का सम्मान


मण्डला।अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने वृद्धाश्रम जाकर वृद्धजनों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया एवं उनकी कुशलक्षेम पूछी। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि वृद्धजन हमारे प्रेरणास्त्रोत हैं। उनके अनुभवों से सीख लेते हुए हमें जीवन मंे आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने वृद्धआश्रम की व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर एडीएम मीना मसराम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह सहित रेडक्रॉस के पदाधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


