कांग्रेस कमेटी ने किया गांधीवाद तरीके से विरोध प्रदर्शन।
गाडरवारा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती के उपलक्ष में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जिनेश जैन के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में उत्तर प्रदेश में हाथरस की बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या एवं पीड़ित परिवार के पास पहुंचने हेतु हमारे नेता राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी को रोका गया एवं उनके ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया धक्का-मुक्की की गई इसके विरोध में पुराना गल्ला मंडी में समस्त कांग्रेस जन के द्वारा गांधीवादी परंपरा अनुसार मौन धारण कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक काबरा, वरिष्ठ एचवी रफीक, इंद्र भूषण श्रीवास्तव,लक्ष्मी नारायण नेमा, डॉ उमाशंकर दुबे, कै जी आजाद,उमाकांत गुप्ता, मती अनीता जायसवाल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, रवि जायसवाल, अनिल साहू,विधायक प्रतिनिधि बंटू गुप्ता, ब्लॉक महामंत्री अवधेश रसिया, जवाहर मंडल के अध्यक्ष सतीश सैनी, सेवादल जिला अध्यक्ष राजेश मोहन शर्मा,लवली खनूजा, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका जायसवाल,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती उमा कश्यप, डॉ योगेश कौरव पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव प्रभात कुशवाहा, महमूद भाईजान, विनोद ठाकुर, शिवम दीक्षित युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कौरव एनएसयूआई, सागर जैन, राज दीप, दुबे आईटी सेल से साकेत निखरा, पूर्व पार्षद शरद साहू, विनोद ठाकुर, कमलेश चौरसिया, धीरेन्द्र सोनी, बंटी जैन, प्रियनंदन निखरा, मुकेश साहू, जयेश खजांची, शिवम छिपा, सोनू साहू, प्रवीण शर्मा, मनीष कौरव, शीतल राय, सुमित ठाकुर, नेतराम श्रीवास इत्यादि कांग्रेस जन उपस्थित थे।



