शहपुरा पुलिस ने 3 माह के अंदर पकड़े 20 फरार वारंटी

लगातार फरार आरोपियों की की जा रही है धरपकड़।
डिंडोरी ब्यूरो । पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा स्थाई वारंटीओं की धरपकड़ हेतु अभियान चलाए जाने पर पुलिस अधीक्षक डिंडोरी के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी व अनुविभागीय अधिकारी शहपुरा के उचित मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा अखिलेश दहिया द्वारा टीम गठित कर थाना शाहपुरा के अपराध क्रमांक 516/13 के स्थाई वारंटी समर सिंह पिता फगुआ गोड़ निवासी बड़झर एवं अपराध क्रमांक 82/17 के स्थाई वारंटी जगत सिंह पिता जोन सिंह उरेती निवासी बिजोरी तथा अपराध क्रमांक 64/17 के स्थाई वारंटी देवलाल झारिया पिता हरिलाल झारिया निवासी डुकरीगांव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय शाहपुरा पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहपुरा अखिलेश दहिया, प्रधान आरक्षक दामोदर राव, जुबेर अली , संतोष यादव , प्रदीप मिश्रा, आरक्षक आदित्य शुक्ला , पंकज सिंह , श्याम तिवारी, रामरतन मार्को , चालक आरक्षक विजय दीक्षित की मुख्य भूमिका रही, गौरतलब है कि पुलिस द्वारा लगातार फरार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है, शहपुरा पुलिस ने 3 माह में वर्षो से फरार लगभग 20 वारंटियों को धड़पकड़ करते हुए न्यायलय में पेश किया है।



