नवरात्रि में स्थापना अनुमति न देने पर बजरंगियो ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

नरसिंहपुर जिला ब्यूरो प्रशांत पटैल (सोनू)। गाडरवारा विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ईकाई गाडरवारा द्वारा नगर अनुविभागीय अधिकारी के नाम तहसीलदार महोदय को ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें 17 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले नवरात्र पर्व जो हिन्दू समाज के लिए धार्मिक आस्था का विषय है जिसकी अनुमति प्रदान करें ।
अनुमति ना देने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है । क्योंकि लगातार दुर्गा समिति मूर्ति स्थापना अनुमति हेतु आवेदन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दे चुके है परन्तु समितियों को अनुमति प्रदान नही की जा रही जिसको लेकर बजरंग दल गाडरवारा ने ज्ञापन सौपते हुए अनुमति प्रदान करने की मांग की है व अनुमति प्रदान नहीं करने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी प्रशासन को दी है उक्त अवसर पर जिला गौरक्षा प्रमुख धर्मेंद्र साहू ,रोहित वर्मा ,जिला,नगर संयोजक बजरंगदल अभिषेक यादव, आयुष कठल व अनेक बजरंगी उपस्थित रहे।



