घटिया निर्माण से उखड़ने लगी सड़क, पूरा कराए जाने नहीं हो रही पहल

जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर का मामला
डिंडोरी,समनापुर दर्पण। जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर मै भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जहां मनमानी पूर्वक निर्माण कार्यों के नाम से आई राशि को आहरण कर बंटाधार कर दिया गया है।बताया गया कि कुछ वर्ष पहले ही सिमरधा मार्ग से लखन के घर तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जाना था, लेकिन मार्ग को अधूरा ही छोड़ दिया गया है, जबकि बनाए गए सीसी सड़क मार्ग अभी से ही उखड़ने लगी है। गौरतलब है कि सीसी सड़क मार्ग पर नुकीली गिट्टियां निकल आने से पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है, बावजूद अधूरी सड़क को पूरा कराए जाने पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही। लोगों ने सवाल उठाए हैं कि जनपद मुख्यालय समनापुर के यह हाल हैं तो इसी से ग्रामीण अंचलों की गांवों के विकास कार्यों का अंदाजा लगाया जा सकता है।
चार लाख निकालनी गई राशि और अधूरा छोड़ दिया मार्ग। समनापुर जनपद पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों की मनमानी इस कदर हावी है कि निर्माण कार्य के नाम पर लगभग ₹400000 की राशि निकाल ली गई ,जबकि निर्माण कार्य को अधूरा ही छोड़ दिया गया। बताया गया कि पंच परमेश्वर योजना के 14 वित्तीय से वर्ष 2016 में लगभग ₹400000 की राशि सिमरधा मार्ग से लखन के घर तक बनाए जाने के नाम पर निकाली गई जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। वर्षों बाद भी निर्माण कार्य पूरा ना हो पाना सवाल खड़ा कर रहा है, बावजूद अधूरी पड़ी सड़क मार्ग को पूरा कराए जाने पंचायत के जिम्मेदार कोई पहल नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने अधूरी मार्ग को पूरा कराए जाने की मांग जल्द की गई है।



