मार्डन किचिन गार्डन मे लहलहा हरी सब्जियां

कटनी दर्पण बडगांवरीठी। शासन की मंशा अनुसार कुछ चिन्हित शासकीय विद्दयलयो में किचिन गार्डन बनाकर हरी सब्जियां लगाने काआदेश के बाद जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे डीपीसी के के डेहरिया के मार्गदर्शन मे ओर बीआरसी विनीत गौतम जन शिक्षा केन्द्र प्राभारी अनूप सिंह के निर्देसन में बड़गांव जन शिक्षा केन्द्र की दो शालाओं माध्यमिक शाला रूडमूद ओर भरतपुर में शानदार किचिन गार्डन तैयार किये गए है जिनमे हरी सब्जियां लहलहा रही है जन शिक्षक विपिन तिवारी नै बताया कि इन दो शालाओं को गार्डन बनाने हेतु 5 हजार की राशि जिला पंचायत द्वारा जारी की गई थीं किचिन गार्डन तैयार करने में शालाओं के पूरे स्टाफ के साथ मध्यान्ह भोजन बनाने वाले समूह की महिलाओं का भी सहयोग लिया गया ताकि काम को बेहतर ढंग से किया जा सके आज रूडमूद शाला मे तो बरबटी कुम्हड़ा तुरई भिंडी की पैदावार भी अच्छी हुई है गार्डन को ईंटो से सजाकर भी बनाया गया है प्रतिदिन इन पर पानी की सिंचाई ओर निदाई सहित अन्य काम टीचर ही मिलकर कर रहे है जन शिक्षक ने बताया कि केंद्र की अन्य शालाओं जहा पर पानी और बाउंड्री बाल है भले ही वहा राशि नही मिली किचिन गार्डन बनाने की तैयारी चल रही है कोरोना काल में भी टीचरो के इस काम की ग्रामीण तारीफ कर रहे है।



