नेत्रदान मे मंडला जिले को देश मे मिला तृतीय स्थान

नेत्रदान_महादान,जीते-जीते-रक्तदान, जाते-जाते-नेत्रदान
मंडला-जिले को मिला सम्मान सक्षम भारत संस्था द्वारा जनजाति बाहुल्य जिला मंडला को देशभर में नेत्रदान संकल्प प्रमाण पत्र मैं पूरे देश भर में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया ।सक्षम भारत संस्था के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष पं. शैलेश मिश्रा ने बताया कि यह नेत्रदान संकल्प पत्र पूरे देश भर में 629 जिलों में हुआ तथा इसमें से मंडला जिले को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।।
कार्यक्रम में केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भारत संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पवन स्थापक, जिला संघचालक रामाश्रेय चंद्रोल, विभाग प्रचारक मंडला अमित दवे, विभाग प्रचारक शहडोल राकेश द्विवेदी, जिला प्रचारक पंकज, सक्षम प्रांत सह सचिव अरविंद दुबे, सक्षम मंडला जिला सचिव मोहन यादव, विनय मिश्रा, प्रफुल्ल मिश्रा, आशीष ज्योतिष, कमलेश अग्रहरि, कमोद पावले, सुरेश यादव, अरविंद शर्मा, तारेन्द्र चौरसिया, नवीन मिश्रा, अनुराग चौरसिया, विवेक अग्निहोत्री, समस्त मीडिया कर्मी बंधु जनों की उपस्थिति रही।


