मध्य प्रदेशसतना दर्पण

नवीन शिक्षक संवर्ग के हितो की रक्षा होगीः नारायण

सतना। विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अध्यापक से नवीन शिक्षक संवर्ग में आए शिक्षकों को दीपावली के पूर्व छठे वेतनमान की तीसरी कि स्त एवं सातवें वेतनमान के एरियर के भुगतान करने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की तीसरी कि स्त की 25 प्रतिशत राशि का भुगतान कि या जाएगा, साथ ही 40 हजार से कम वेतनमान वाले कर्मचारियों को 10 हजार रुपए फे स्टिवल एडवांस के रुप में मिल सके गा। लेकि न इस घोषणा से नवीन शिक्षक संवर्ग के शिक्षकों/अध्यापकों को कोई लाभ नहीं हो रहा है। इससे नवीन कै डर के शिक्षकों में काफी निराशा महसूस हो रही है, क्योंकि राज्य सरकार ने पहले ही अपने कर्मचारियों का डीए और वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। इसके बाद कोरोना संक्रमण की आड़ में सभी प्रकार के एरियर्स के भुगतान पर भी रोक लगी हुई है। इसके बाद चुनाव और दीपावली त्योहार को देखते हुए राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की तृतीय कि स्त के 25 प्रतिशत राशि के भुगतान की घोषणा करना और अध्यापक संवर्ग के मामले में मौन रहने से नवीन शिक्षक संवर्ग के शिक्षक/अध्यापक अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे है। ऐसा इसलिए कि राज्य कर्मचारी बनने के बाद भी अध्यापक संवर्ग पर राज्य के अन्य कर्मचारियों की भांति एक ही आदेश सीधे- सीधे लागू नहीं हो रहे हैं।
जिस पर विधायक श्री त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से इस पर शीघ्र ही निर्णय लेने की मांग की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88