ईनामी डकैत गौरी यादव, बंदूक कारतूस के साथ गिरफतार

डेढ़ लाख रुपए का इनामी डकैत है गौरी यादव
सतना। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन एवं एसडीओपी चित्रकूट अभिनव चौकसे के मार्गदर्शन मे चलाये जा रहे दस्यू उन्मूलन अभियान के तहत थाना प्रभारी मझगवां ओ.पी.सिंह एवं बरौंधा पुलिस टीम द्वारा डेढ लाख रूपयें के ईनामी डकैत गौरी यादव गैंग के हार्डकोर मेम्बर रामजी ऊर्फ भइला यादव को डकैत गौरी यादव गैंग के लिए बंदूक लेकर खाना पीना एवं दैनिक उपयोग की सामग्री ले जाते समय ग्राम जिल्लहा जंगल की तलैया थाना मझगवां छेत्र के पास से किया गिरफ्तार आरोपी के पास से एक 12 बोर की देशी बंदूक एवं कारतूस तथा खाने पीने की दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद होने पर थाना मझगवां मे अपराध क्रमांक 111/20 धारा 212, 216 IPC 25/27 आर्म्स एक्ट 11/13 AD एक्ट का अपराध पंजीबद्व कर गिरफतार कर न्यायालय पेश किया जाता है
आरोपी की रिश्तेदारी ग्राम बिलहरी मे होने से डकैत गौरी यादव भी ग्राम बिलहरी का निवासी होने के कारण आरोपी रामजी यादव कई सालों से डकैत गौरी यादव के संपर्क मे रहता था एवं जब भी जंगल से लगे गांव पडमनिया, साडा, उंचामार, थरपहाड, मलगोसा आदि गांवों मे ठेकेदारों का काम, बीडी पत्ती, रोड निर्माण जंगल विभागों के काम आदि चलने पर यह आरोपी रामजी यादव डकैत गौरी यादव को सूचना देता था तथा अपने क्षेत्र मे बुलाकर उसको खाना पीना देकर संरक्षण देता था तथा ऐसें ठेकेदारों को डरा धमका कर काम बदं करवा कर काम चालू करवाने के ऐवज में रंगदारी / पैसे वसूल करते थे ।
आरोपी रामजी यादव ने गौरी यादव गैंग के साथ मिलकर ग्राम जिल्लहा में रात करीबन 12-01 बजे सौखीलाल कोरी एवं अन्य 02 लोग को पकड कर जंगल तरफ तालाब में ले जाकर बंदूको के बट एवं लाठी डंडे से मारपीट किये थे तथा बीडी पत्ती तोडवाने एवं ठेकेदारी करने के ऐवज मे 50,000 रूपयें की मांग की थी जिस पर थाना मझगवां मे अपराध क्रमांक -38/2020 धारा 386,387 ता0हि0, 11/13 एडी एक्ट 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्व था उक्त अपराध में आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसकी गिरफतारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय सतना द्वारा 5000 रूपयें का ईनाम उदघोषित था ।
रामजी ऊर्फ भइला यादव पिता रामकृपाल यादव उम्र 52 साल निवासी उंचामार थाना बरौंधा जिला सतना म0प्र0। थाना प्रभारी मझगवां ओ.पी. सिंह ASI रंगदेव सिंह, ASI कप्तान सिंह, ASI चक्रधर प्रजापति, आरक्षक इष्टदेव दीक्षित , अमित यादव , राजमणि साहू, ब्रजेश्वर यादव, अर्पित त्रिवेदी , राकेश कश्यप, रणविजय कुमार, अनुज सिंह, पिन्टु कुमार , सीताराम रावत,विकेश पटेल।



