लाखों रुपए की सीसी सड़क निर्माण कार्य में मनमानी करने का आरोप
- समनापुर मुख्यालय अंतर्गत कोकोमेटा पंचायत का मामला।

डिंडोरी दर्पण। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकोमेटा में लाखों रुपए की सीसी निर्माण कार्य में पंचायत के जिम्मेदार सरपंच, सचिव व उपयंत्री की मनमानी सामने आ रही है।बताया गया कि इन दिनों गांव के बस्ती अन्दर सीसी सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, जहां खानापूर्ति के लिए ही कम मुटाई का ढलाई नुमा सीसी सड़क का निर्माण कार्य कम मोटाई से करवाया जा रहा है। बताया गया कि नियमों को ताक में रखकर पंचायत के जिम्मेदार लगभग एक फीट की सीसी सड़क की ढलाई कर रहे हैं, जिससे सीसी सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप लगाया गया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया गया है, जिससे आने वाले दिनों में लाखों रुपए का सीसी सड़क मार्ग जल्द ही जर्जर हो जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की है।
- अलग-अलग हिस्सों में करवाया जा रहा निर्माण।
- स्थानीय ग्रामीणों की माने तो ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों निर्माण कार्य कई हिस्सों में करवाया जा रहा है,जिससे घरों में पानी भर रही है। गांव के अंदर घनी आबादी वाली बस्ती है, सीसी निर्माण कार्य में नाली का निर्माण कार्य न होने से बरसात के मौसम में घरों में पानी घुसने से परेशानी हो रही जबकि पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा पानी की निकासी की व्यवस्था कराने कोई पहल नहीं कराई गई, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने जांच कराकर पंचायत के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



