दो दिनों से अंधेरे में रात गुजार रहे सैकड़ों परिवार

गांवों में डिजिटल कार्य हो रहे प्रभावित।
डिंडोरी दर्पण। जिले के कुकर्रामठ,बुड़रूखी, बल्लारपुर गांव के सैकड़ों परिवारों में पिछले दो दिनों से अंधेरा छाया हुआ है, रात के समय खासकर लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीण पूरी तरह रात में विद्युत के भरोसे होते हैं और ग्रामीणों को अचानक विद्युत की कटौती होने से काफी परेशानी हो रही है।बताया गया कि जिले के बल्लारपुर कुकर्रामठ व बुड़रूखी के गांव में सैकड़ों परिवारों की बिजली बत्ती गुल हो गई है। बताया गया कि कोंहका के विधुत वितरण कंपनी द्वारा लाइट की सप्लाई की जाती है, लेकिन कूंड़ा स्टेशन से लाइट की कटौती की गई है, जिससे सैकड़ों परिवार परेशान हैं।लाइट बंद होने से डिजिटल कार्य भी नहीं हो पा रहे, विद्युत से चलने वाले उपकरण भी बंद है ,जिससे कई तरह के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बावजूद अभी तक विद्युत की समस्या से निजात नहीं मिल पाई है।
- बिजली बिल जमा न होने का विभाग दे रहा दलील
बताया गया कि क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में लाखों के बिजली बिल बकाया होने की बात कहकर
विद्युत विभाग के कर्मचारी सैकड़ों परिवारों को विद्युत से प्रभावित कर दिए हैं, जिन्हें पिछले दो दिनों से बिजली नहीं मिल पा रही, वही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा मनमानी पूर्वक बिजली का बिल भेजा जा रहा है, जिस पर कई लोग बिल जमा नहीं कर पा रहे। गौरतलब है कि शासन द्वारा बिजली का बिल माफ करने हेतु पूर्व में प्रशासन स्तर पर पहल हुई थी, बावजूद मनमानी पूर्वक विद्युत विभाग द्वारा बिल भेजा जा रहा है। पिछले दो दिनों से बिजली की सप्लाई ना होने से लोगों में अक्रोश है, ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से जल्द ही विधुत की सप्लाई करने जाने की मांग की गई है।



