मध्य प्रदेशसतना दर्पण
शांति समिति की बैठक संपन्न

सतना। रामपुर बाघेलान थाना में आज आगामी त्यौहार मिलाद-उन-नबी के मद्देनजरआज रामपुर बाघेलान में शांति समिति की बैठक ली गई इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक डीएसपी हेड क्वार्टर सतना IPS हितिका वासल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संस्कृति शर्मा, तहसीलदार सविता यादव, थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा के द्वारा रामपुर बाघेलान नगर परिषद क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्ध जनों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक ली गई बैठक में मुख्य रूप से कोरोना महामारी से बचाव हेतु शासन के द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप ही जुलूस पर प्रतिबंध एवं कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंस पालन करने की सलाह दी गई



