बालाघाट दर्पणमध्य प्रदेश

अब मिलेगी एक दर पर रेत

रेत से मिल रहा रोजगारः पाठक

शहरी क्षेत्र में 21 सौ और आवास योजना के लिए 12 सौ रूपये में मिलेगी रेत

बालाघाट। रेत के दामों को लेकर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच 30 अक्टूबर को रेत एशोसिएशन की ओर से रेत ठेकेदार संजयसिंह कछवाहा और पवन पाठक ने प्रेस से चर्चा कर आम लोगों को रेत एक दर पर उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इस दौरान ठेकेदारद्वय ने बताया कि इसके लिए तहसील स्तर पर बुकिंग सेंटर खोले जा रहे है, जिससे लोगों को एक दर पर रेत उपलब्ध हो सकेगी।
रेत ठेकेदार संजयसिंह कछवाहा ने कहा कि कुछ लोग बेवजह जिले में रेत को लेकर हो-हल्ला मचा रहे है, जिनके स्वार्थ पूर्ण नहीं हो रहे है, वह रेत ठेकेदारों पर अनर्गल आरोप लगाकर बदनाम करने का काम कर रहे है। तो दूसरी ओर जिले की आम जनता को रेत महंगे दामो में न मिले, इसके लिए रेत एशोसिएशन ने तय किया है कि आगामी 1 नवंबर से जिले के नगरपालिका और नगर परिषद क्षेत्र में आम लोगों को 21 सौ रूपये में एक ट्रेक्टर ट्राली रेत घर पहुंचाकर दी जायेगी। इसी तरह जिले के अन्य जगह भी स्वीकृत रेत घाट से दूरी के आधार पर उचित दर पर रेत उपलब्ध करवाई जायेगी। श्री कछवाहा ने बताया कि इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी आवास बनाने वाले हितग्राहियों को रेतघाट से 5 किलोमीटर दूरी पर 12 सौ रूपये और 5 से 10 किलोमीटर दूरी पर 15 सौ रूपये तथा 15 से 15 किलोमीटर दूरी पर 18 सौ रूपये में रेत उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने बताया कि पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हो रहे आवास निर्माण कार्य की जानकारी एशोसिएशन को मिल गई है, जिसके लिए एशोसिएशन ने तय किया है कि इन हितग्राहियों को एक ट्रेक्टर ट्राली रेत घर पहुंचाकर दूरी के अनुसार तय निर्धारित दर पर प्रदान की जायेगी। जिससे हितग्राहियों को अब रेत महंगी होने की चिंता नहीं करनी होगी।

रेत एशोसिएशन ने बालाघाट और वारासिवनी में रेत के लिए जारी किये गये नंबर

रेत एशोसिएशन ने शहरी क्षेत्र में 21 सौ रूपये में एक ट्रेक्टर ट्राली रेत घर पहुंचाकर देने की शुरूआत करते हुए शहरी क्षेत्र बालाघाट और वारासिवनी के लिए दो मोबाईल नंबर जारी किये गये है। जिस पर संपर्क कर आम व्यक्ति अपनी रेत की आवश्यकता को पूरी कर सकता है। रेत एशोसिएशन के अनुसार बालाघाट शहरी क्षेत्र में मोबाईल नंबर 7723018553 एवं 7723018554 तथा वारासिवनी शहरी क्षेत्र में मोबाईल नंबर 7723018551 एवं 7723018552 पर संपर्क कर कोई भी आम आदमी, रेत की जरूरत के लिए फोन कर 21 रूपये में प्रति ट्रेक्टर ट्राली रेत बुक करवा सकता है, जिसे घर पहुंच सेवा प्रदान की जायेगी।

रेत कंपनी दे रही हजारों लोगों को रोजगार

कोविड-19 के इस दौर में जहां लोगों को रोजगार खतरे में है, वहां रेत कंपनी हजारों लोगों को रोजगार दे रही है। रेत ठेकेदार पवन पाठक ने कहा कि जिले में रेत के दामों को लेकर हो रही धांधली और आम लोगों को महंगे दामों में मिल रही रेत की जानकारी के बाद रेत एशोसिएशन द्वारा राशनिंग की तरह आम लोगों को उचित दर पर रेत देने का संकल्प लिया है। जिसके तहत शहरी क्षेत्र और आवास योजना के लिए निर्धारित दर पर आम लोगों एवं हितग्राहियों को रेत उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि जिन्हें लोग अस्वीकार कर चुके है, वह लोग रेत को लेकर अनावश्यक विवाद कर स्वयं को सुर्खियों में बनाये रखने का काम कर रहे है जो चिंतनीय है, जिससे रेत के काम में न केवल अनावश्यक बाधा पैदा हो रही है अपितु इससे शासन, प्रशासन को भी अनावश्यक परेशान होना पड़ रहा है। एक ओर रेत एशोसिएशन ने आम लोगों को एक निर्धारित दर में रेत उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया है, वहीं दूसरी ओर कंपनी द्वारा हजारों लोगों को रोजगार दिया जा रहा है, एक जानकारी के अनुसार प्रतिदिन यदि 3 हजार ट्रेक्टर ट्राली रेत का परिवहन होता है तो इसमें लगे लगभग 10 से 15 हजार लोगों को रोजगार मिल रहा है। खास बात यह है कि रेत के कारोबार में रोजगार पा रहे, सभी लोग जिले के है, कंपनी द्वारा रेत कारोबार में जिले के लगभग 80 प्रतिशत कर्मचारियो को काम दिया गया है, जो रोजगार के क्षेत्र में एक बड़ा काम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88