जिले में शहडोल रेंज के 57 कॉन्स्टेबल बने एएसआई

सीनियर अधिकारियों ने जवानों के कंधों पर लगाया स्टार।
डिंडौरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। डिंडोरी जिले में पदस्थ 57 कॉन्स्टेबल को एएसआई बनाया गया है,सीनियर अधिकारियों ने जवानों के कंधों पर स्टार लगाए हैं। एसपी संजय कुमार सिंह और एएसपी विवेक कुमार लाल ने हेड कॉन्स्टेबल से एएसआई बने पुलिसकर्मियों के कंधे पर स्टार लगाकर नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं है। गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के प्रतिवेदन पर एक मार्च को हेड कॉन्स्टेबल्स को एएसआई के पद पर पदोन्नति किया गया है। बताया गया कि डिंडौरी जिले से जुड़े शहडोल रेंज के कुल 57 पुलिसकर्मियों को हेड कॉन्स्टेबल से एएसआई बनाया गया है। पदोन्नति के बाद कुछ जवानों को प्रमोशन देकर डिंडौरी से शहडोल, अनूपपुर और उमरिया भेजा गया और कुछ को दूसरे जिलों से डिंडौरी बुलाया जाना बताया गया है।
- सरल स्वभाव व ईमानदार छवि के ओम सिंह ठाकुर को मित्रों ने दी बधाई।
सरल स्वभाव व ईमानदार छवि के माने जाने वाले प्रधान आरक्षक ओम सिंह ठाकुर को एएसआई बनाए जाने पर लोगों ने बधाइयां दी है।मंडला जिले में जन्मे श्री ठाकुर वर्ष 2007 में पुलिस बल में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे, महज 6 वर्षों में ही 2013 में प्रधान आरक्षक बनाए गए, वही अब उन्हें एएसआई के पद पर पदोन्नति की गई है। गौरतलब है कि प्रधान आरक्षक के पद पर जिले के थाना शाहपुर, विक्रमपुर चौकी, कोतवाली थाना डिंडोरी सहित यातायात विभाग मैं अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब इस साल उन्हें कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर इष्ट मित्रों, दोस्तों, सहित शुभचिंतकों ने ओम सिंह ठाकुर को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है।
2003 बैच के शिशांक श्रीवास्तव बने एएसआई।
बालाघाट निवासी शशांक श्रीवास्तव जमीनी स्तर पर लोगों में पकड़ रखने वाले पुलिस के तौर पर जाने जाते हैं। बालाघाट, मंडला सहित डिंडोरी जिले में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, अब इन्हें एएसआई बनाया गया है। बताया गया कि शहडोल रेंज के चंद्रसिंह तेकाम, प्रवीण सिंह, शशांक श्रीवास्तव, चंद्रभूषण दुबे, मोहम्मद एजाज कुरैशी, घसीटा रजक, शिव प्रसाद नरेटी, भरत सिंह तेकाम, सुरेश कुमार सिंगौर, संतोष कुमार रजक, अनिल पटेल, रामरूप विश्वकर्मा, ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी, खेतसिंह मरावी, विजय बैरागी, राकेश यादव, अतुल कुमार हरदहा, धनंजय कुमार साहू, ओमसिंह ठाकुर, संदीप पटले, संतोष कुमार यादव, रामरतन झारिया, अखिलेश श्रीवास, अनिल उसराठे, अशोक मानकर, सुधीर कुमार पटेल सहित अन्य पुलिस कर्मियों की पदोन्नति होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है।



