सीसीटीव्ही कैमरे चुराने वाला शातिर चोर,गोरखपुर पुलिस की गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। गोरखपुर में प्रवीण कुमार कीर उम्र 36 वर्ष निवासी नेपियर टाउन मदनमहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह स्टेट बैंक आफ इण्डिया नयागांव रामपुर में शाखा प्रबंधक है दिनांक 17-3-22 की रात लगभग 8 बजे बैंक बंद करके घर आया। होली अवकाश था गार्ड संजय सिंह ने मोबाइल पर बताया कि एसबीआई बैंक शाखा रामपुर के बाहर लगे एसी के पाईप एंव कैमरे तोड़कर कोई चोरी कर ले गया है। बैंक आकर देखा 7 सीसीटीव्ही कैमरे और कुछ एसी के पाईप गायब थे। रिपोर्ट पर अपराध क्र 183/22 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये संदेही चिंटू पटेल उर्फ सिंटू पटेल निवासी आमनपुर मदन महल को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी जिसने चोरी करना स्वीकार किया,आरोपी की निशादेही पर चुराये हुये 04 नग सीसीटीव्ही कैमरे, 01 नग एडप्टर, 02 वायर, एसी की दो नग कॉपर पाईप जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पकड़ा गया शातिर चोर है इसके विरूद्ध पूर्व में थाना गोरखपुर मे 7 चोरी के प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है।



