कुएं में जा गिरी कार, 6 की मौत

जबलपुर दर्पण अरविंद कुमार द्विवेदी छतरपुर।
थाना महाराजपुर क्षेत्रांतर्गत कुएं में गिरा चार पहिया वाहन- तीन को गांव वालो की मदद से पुलिस द्वारा सकुशल बचाया गया शेष 6 की मौत हो गई। वाहन क्रमांक UP 90K0171 में करीब 9 बाराती सवार थे जो ग्राम स्वासा उ.प्र. से ग्राम दीवान जू का पुरवां थाना महाराजपुर आए थें। रात करीब 11.35 बजे उक्त वाहन कुएं में गिरकर डूब गया जिससे मौके पर 6 लोगो की मौत हो गई एवं तीन लोगो को पुलिस द्वारा बचा लिया गया। मृतक लोगो में 1. छत्रपाल सिंह पिता वीर पाल सिंह बुंदेला उम्र 40 साल,2. राजू पिता भड़या लाल कुशवाहा उम्र 37 साल,3.रामरतन पिता अमना अहिरवार उम्र37 साल 4. घनश्याम पिता परमा अहिरवार उम्र 55 साल, कुलदीप पिता हरप्रसाद अहिरवार 5. रामाधीन पिता जानकी प्रसाद अहिरवार सभी निवासी ग्राम स्वासा, 6. रामाधीन पिता जानकीप्रसाद अहिरवार उम्र 50 साल नि पनवाड़ी उ.प्र. शामिल है एवं लक्ष्मण अहिरवार,चेतराम अहिरवार, तेजराम अहिरवार निवासी ग्राम स्वासा थाना चरखारी जिला महोबा उ.प्र. को गांव वालो की मदद से सकुशल बचा लिया गया है।



