जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले पर जताया विरोध

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का किया गया पुतला दहन।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के शाहपुर मंडल में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया, बताया गया कि पिछले दिनों रैली के दौरान जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया, जिसका विरोध प्रदर्शन कर ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। गौरतलब है कि प्रदेश नेतृत्व के आहवान एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत के मार्गदर्शन तथा मंडल अध्यक्ष सुशील राय वा पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में गुरुवार दोपहर को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया, काफिले में शामिल सभी पार्टी नेताओं की गाड़ियों पर जमकर पथराव हुआ था, इसमें पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय वा उपाध्यक्ष मुकूल राय को चोटें आई थी, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलोकतांत्रिक एवं तनाशाही पूर्ण रवैये के विरोध में शाहपुर भाजपा मंडल में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार साहू ,नारायण चौबे , राजेन्द्र तंतवाय , मंडल उपाध्यक्ष गणेश चौबे , भाजयुमो मंत्री राकेश परस्ते ,मंडल महामंत्री भारत सिंह ,सफीक यदुनंदन नामदेव , कुरैशी ,राजू शर्मा ,देवी सिंह परस्ते ,विष्णु बर्मन , मंडल कोषाध्यक्ष मंडल मीडिया प्रभारी लकी रजक ,रामानुज राव ,तीरथ यादव ,राजेश साहू,नंदू नामदेव ,राजकुमार बर्मन , राजेन्द्र कश्यप , मन्नू लाल साहू,सहित अन्य बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।



