आबकारी विभाग ने मारा छापा

1500 प्लास्टिक के डिब्बो मे बना रहे थे शराब
7500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद
मण्डला। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए
जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम के मार्गदर्शन में तथा आबकारी उपनिरीक्षक इन्दु उपाध्याय के नेतृत्व पर आबकारी टीम मण्डला द्वारा लगातार जिले के विभिन्न संदिग्ध इलाकों में मदिरा के अवैध निर्माण एवं विक्रय को प्रतिबंधित करने हेतु दबिश कार्यवाही की जा रही है।
इस कार्यवाही के दौरान दिनांक 11.12.2020 कसे मण्डला शहर में लगे ग्राम मड़ईखापा में नाला किनारे स्थित 03 अड्डो पर छापामार कार्यवाही की गई। इन अड्डो में 1500 प्लास्टिक के डिब्बो में भरे लगभग 7500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया।
बरामद महुआ लाहन की कीमत रूपये 375000/- आंकी गई है। क्षेत्र में नाला किनारे पानी की प्रचुरता के कारण शराब बनाने की अनुकूल परिस्थितियां है, साथ ही घना जंगल होने के कारण महुआ लाहन आसानी से छिपाते है।
इस घने जंगल का फायदा उठाकर आरोपी आबकारी टीम को आते देख मौके से फरार हो गये।
लावारिश रूप से मिले महुआ लाहन के लिये मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) च के अंतर्गत 03 प्रकरण कायम किये गये। उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक हरे सिंह उइके एवं आबकारी आरक्षक राजेन्द्र खान्डेलकर, सतपाल मरावी, नेतराम काकोटिया, केशव हिड़ाऊ, कन्हैया उइके, महेश पटैल, ईशुलाल मर्सकोले एवं ममता बैरागी उपस्थित रहे आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु कार्यवाही निरन्तर जारी रखी गई है।



