किसान के खलिहान में रखी धान की फसल में अचानक लगी आग

जब तक पहुंचती फायर ब्रिगेड की गाड़ी, धू-धू कर जल गई फसल
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत
ग्राम पंचायत चौरामाल में कल देर रात में दो किसानों के खलिहान में रखी धान की फसलों में आग लग गई ,जिसमें किसान के धान और कोदो की फसल जलकर खाक हो गया,जिससे किसानों को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। आग की लपटें देख स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना फायर बिग्रेट को सूचना दी गई,जब तक दमकल का वाहन घटना स्थल तक पहुँच पाता,तब तक फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। बताया गया कि रात में हुई आगजनी की घटना से दो किसानों की फसल पूरी तरह जलकर ख़ाक हो चुकी है। जानकारी में बताया गया कि किसान धान की कटाई के बाद फसलों को खलिहान में गहनी कार्य के लिए रखे हुए थे, आगामी समय में किसान गहनी का काम में लग जाते, लेकिन कल देर रात अचानक आगजनी की घटना हो गई,जिससे किसानों को हजारों का नुकसान हुआ है। अगजनी की घटना में पीड़ित रतन सिंह तेकाम के खलिहान में रखी धान और कोदो की फसल में आग लगी है,अचानक आग लग गई और किसान की फसल धू-धू कर जलने लगी, ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास भी किया गया लेकिन फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी ।



