शहपुरा में हुआ किसान सम्मेलन का आयोजन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का हुआ लाइफ प्रसारण।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा में प्रदेश स्तरीय किसान महासम्मेलन में प्रदेश के 35 लाख किसानों को 1600 करोड़ राहत राशि का वितरण वन क्लिक के माध्यम से सीधे खातों में भेजा गया, किसान सम्मेलन का आयोजन नगर के रानी दुर्गावती स्टेडियम में किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत में तैलीय चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया ,कार्यक्रम की अगली कड़ी में शहपुरा क्षेत्र के सभी कृषकों को आरबीसी 6-4 तहत फसल क्षति,जनहानि,पशु हानि,संपत्ति क्षति, हेतु 9514030 राशि वितरित की गई। कार्यक्रम में खरीब उपार्जन में पंजीकृत किसानों पर 575 कृषकों की वृद्धि के साथ 2522 किसान पंजिकृत हुये। बताया गया कि 891 हेक्टेयर रकबा वृद्धि के साथ 3799 हेक्टेयर रकबा पंजिकृत किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित करते हुये मध्यप्रदेश के किसानों को मेहनती किसान संबोधित किया,और किसानों के हित लाभ चिंता में मध्यप्रदेश सरकार भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभ की जानकारी दी,कार्यक्रम का संचालन अस्वनी साहू ने किया।कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा, मनोहर सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष,थानी सिंह धुर्वे अध्यक्ष जनपद पंचायत ,अनूप गुप्ता उपाध्यक्ष नगर परिषद ,सुरेन्द्र साहू महामंत्री ,पूर्व विधायक सी एस भवेदी,टेकेश्वर साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत शहपुरा ,पूर्व जिला महामंत्री संतोष साहू,मंडल मीडिया प्रभारी आशीष कुमार गौतम,राहुल रैकवार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंजू विश्वकर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी के के रैकवार,तहशीलदार अमृत लाल धुर्वे,नायब तहशीलदार ऋषभ ठाकुर,पंचायत निरक्षर राजकुमार मरावी,अस्वनी साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- बरगांव में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।
जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगांव के पंचायत भवन में लाइफ प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में सरपंच भोला सिंह,सचिव फुलगिर धुमकेति ,सहायक सचिव मुकेश साहू के द्वारा लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ पर मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा,मंडल महामंत्री सुरेन्द्र साहू ,मंडल मीडिया प्रभारी आशीष कुमार गौतम,कामता साहू की उपस्तिथि में आयोजन हुआ,मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात ग्रामीणों को किसान बिल के फायदे के बारे में जानकारी दी गई।



