मध्य प्रदेश विद्युत मण्डल अभियंता संघ की कार्यकारिणी बैठक एवं जनरल बॉडी मीटिंग सम्पन्न हुई

विद्युत कर्मियों की मांग पूरा ना होने पर सभी संगठनों को साथ लेकर किया जाएगा आंदोलन ।
जबलपुर दर्पण। अभियंता संघ की कार्यकारिणी एवं जनरल बॉडी मीटिंग दिनांक 09/04/23 को संपन्न हुई, जिसमे संघ की केंद्रीय एवं क्षेत्रीय कार्यकारणी के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संघ के सदस्य उपस्थिति रहे।
1) इंजी हितेश तिवारी, अध्यक्ष द्वारा जनरेशन,ट्रांसमिशन ओर डिस्ट्रीब्यूशन कि अलग-अलग समस्याओं को विस्तार से बताया एवं समझाया कि सरकार किस तरह से अलग-अलग कंपनी में निजीकरण की कोशिश कर रही है एवं अभियन्ता संघ द्वारा निजीकरण को रोकने हेतु कैसे विभिन्न स्तर पे प्रयास कर निजीकरण की कोशिश को विफल किया जा रहा है l
2) इंजी विकास शुक्ला, महासचिव द्वारा अभियंता संघ के एक वर्ष के कार्यकाल में मिली उपलब्धियों के बारे में संघ के सदस्यों को अवगत कराया और आगे की कार्य योजना के बारे में विस्तृत चर्चा कर बताई l
3) इंजी मनोज तिवारी द्वारा O3*, फ्रिंज बेनिफिट, पेन्शन सुरक्षा एवं निजीकरण जैसे गंभीर मुद्दों को विस्तार से सबके समक्ष प्रस्तुत किया l
4) इंजी सुरेश त्रिवेदी द्वारा विभिन्न मुद्दों की गंभीरता पर चर्चा की एवं इंजी संजीव सिंह, क्षेत्रीय सचिव, भोपाल द्वारा बताया कि संघ द्वारा किस तरह से योजना बद्ध तरीके से ओर तथ्यों के साथ शासन और प्रशासन के समक्ष अपनी मांगों को प्रस्तुत किया जाता है l
इंजी विकास शुक्ला द्वारा अगले 2 माह में किये जाने वाले कार्यो की रूप रेखा रखी एवं संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने हेतु सभी पदाधिकारियो से आह्वान किया एवं संघ द्वारा एक वृहद सम्मेलन किये जाने के बारे में जानकारी दी । जनरल बॉडी मीटिंग में सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति द्वारा रिक्त हुए वित्त सचिव के पद पर वर्तमान प्रचार सचिव इंजी सोनू प्रताप पांडे को वित्त सचिव एवं उनकी जगह इंजी नरेंद्र चंदेल को संघ का प्रचार सचिव चुना गया। साथ ही आम सभा में अभियंताओं एवं संगठन हित मे कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में उपस्थित सभी क्षेत्रीय सचिवों द्वारा विद्युत कर्मियों की मांगों के पूर्ण कराने के लिए पूर्व समर्पित भावना से कार्य करने के लिए संकल्प लिया तथा सभी संगठनों को साथ लाने के लिए जो कमेटी बनाई गई है उसके द्वारा जल्द सभी संगठनों से चर्चा कर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने एवं आगे की रणनीति हेतु , प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही सभी से आवहान किया कि, हम सभी को संगठित होकर आगे बढकर तब तक लड़ाई लड़नी होगी, जब तक हम सभी मुददों को हल नहीं करा लेते हैं। अध्यक्ष एवं महासचिव महोदय द्वारा सभी को आगे एकजूट होकर संगठन हित में कार्य करने हेतु आवहान किया गया।



