सांसद बंटी विवेक साहू ने आदिवासी व वाल्मिक भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत किए 35 लाख 50 हजार

छिन्दवाड़ा जबलपुर दर्पण । पांढुर्णा और छिन्दवाड़ा के चहुमुखी विकास को लेकर लगातार प्रयासरत और कृतसंकल्पित सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान दोनों जिलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहयोग से करोड़ों के विकास कार्य स्वीकृत करा कर प्रारंभ भी करा दिए है। दोनों जिलों में विकास की यह रफ्तार निरंतर जारी है। सांसद श्री साहू के प्रयासों से ही दोनों जिलों में कई वर्षों से लंबित विकास कार्य शुरू हो गए है।
सांसद श्री साहू जहा केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से लगातार करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात जिलेवासियों को दे रहे है वहीं अपनी सांसद निधि से भी कई वर्षों से लंबित विकास और निर्माण कार्यों के लिए राशि भी स्वीकृत कर रहे है। सांसद श्री साहू ने दोनों जिलों में अपने सांसद निधि से विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 35 लाख 50 हजार की राशि स्वीकृत की है। उक्त राशि से जहा आदिवासी और वाल्मिक समाज के सामुदायिक भवनों का निर्माण होगा वहीं कई अन्य कार्य भी किए जाएंगे। सांसद श्री साहू ने ग्राम पंचायत इटावा के अंतर्गत ग्राम जमतरा में सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों और सामाजिक बंधुओं की मांग और विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया व पटपड़ा मंडल अध्यक्ष राकेश बेलवंशी की अनुशंसा पर आदिवासी समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख की राशि स्वीकृत की है। यहा पर भवन बन जाने से ग्राम पंचायत मोरडोंगरी खुर्द, मोरडोंगरी कलां, नीमकुही, खजरीअंतु सहित अन्य गांवों में निवासरत आदिवासी समाज के लोगों को लाभ मिल सकेगा। सांसद श्री साहू ने छिन्दवाड़ा के वार्ड नं. 23 के पार्षद जगदीश गोदरे व वाल्मिकी समाज के सामाजिक बंधुओं की मांग एवं महापौर विक्रम अहके और मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला की अनुशंसा पर वाल्मिकी समाज भवन निर्माण के लिए 5 लाख की राशि स्वीकृत की हैं वहीं छिन्दवाड़ा के वार्ड नं. 10 की पार्षद श्रीमती संगीता सुरेश उईके की मांग और महापौर विक्रम अहके व मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर की अनुशंसा पर बिरसा मुण्डा कॉलोनी में रंगमंच निर्माण के लिए 2 लाख एवं महुआटोला में भी रंगमंच निर्माण के लिए 1.5 लाख की राशि स्वीकृत की है। सांसद श्री साहू ने ग्राम पंचायत गुरैया के सरपंच श्रीमती निशा बलराम धुर्वे व उपसरपंच सिद्धार्थ देवकरण कराड़े और क्षेत्रवासियों की मांग एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल की अनुशंसा पर गुरैया के मोक्षधाम में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख की राशि स्वीकृत की है।
सांसद ने पांढुर्ना जिले में स्वीकृत किए 12 लाख-सांसद श्री साहू ने भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़, पूर्व मंत्री नानाभाउ मोहोड़ व मंडल अध्यक्षों की अनुशंसा पर पांढुर्णा जिले के विभिन्न गांवों में 12 लाख की राशि स्वीकृत की है। जिसमें ग्राम तीगांव में मंडल अध्यक्ष बाला ठाकरे की अनुशंसा एवं क्षेत्रवासियों की मांग पर ग्राम तीगांव में जाम नदी पर पुलिया निर्माण के लिए 5 लाख की राशि स्वीकृत की है। ग्राम पंचायत बैरागढ़ में क्षेत्रवासियों की मांग और रामाकोना मंडल अध्यक्ष नामदेव पाल की अनुशंसा पर माध्यमिक व प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 4 लाख और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय बैरागढ़ में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 3 लाख की राशि स्वीकृत की है। विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत किए जाने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया गया।



