डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जनसुनवाई में समस्याओं का हुआ निराकरण

डिंडोरी दर्पण। जिला कलेक्टर बी. कार्तिकेयन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया। जनसुनवाई में आवेदकों ने विभिन्न प्रकरणों के 29 आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। बताया गया कि
कलेक्टर ने जनसुनवाई में विगत आवेदन पत्रों के निराकरण की समीक्षा की और उक्त आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत डिंडोरी के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम डिंडौरी महेश मण्डलोई, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डाॅ. अमर सिंह उईके, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान राघवेन्द्र मिश्रा, सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री कार्तिकेयन ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो पाया उसके लिए आवेदकों को समय-सीमा दे दी गई है। सभी अधिकारियों को जनसुनवाई के प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करना होगा। जनसुनवाई में आवेदकों ने भूमि संबंधी विवाद, सीमांकन, वेतन, निर्माण कार्य, पेंशन, बिजली, पेयजल, मजदूरी भुगतान संबंधी समस्याओं के आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88