छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अज्ञात कारणों से गुमटी में लगी आग

लवकुशनगर। लवकुशनगर के चौरसिया मोहल्ला निवासी कल्लू चौरसिया द्वारा अपने परिवार के गुजर बसर के लिए लवकुशनगर के बड़े तालाब के पास एक किराना की छोटी गुमटी रखी गई थी कल्लू चौरसिया की इस गुमटी में मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरी गुमटी धू धू कर जलने लगी आग लगी देख मोहल्ले के लोगो ने पानी डाल कर आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना से कल्लू चौरसिया का करीब 50 हजार रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले की जानकारी थाना लवकुशनगर में दे दी गई है। मोहल्ले के लोगो की माने तो जिस स्थान पर आगजनी की घटना हुई उसके थोड़ी दूरी पर शराबियों, गांजा पीने वाले और जुआ खेलने वालों का जमघट लगता है। शायद इन्ही शरारती तत्वों ने आगजनी की घटना कारित की होगी, लेकिन मौके पर जाकर देखने से विधुत के तार भी गुमटी के पास से निकले दिखाई दिए गए जिससे कुछ लोगो का मानना है कि शायद शार्टसर्किट से यह आग लगी हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88