महत्वपूर्ण निर्णय के साथ, इंटेक की बैठक संपन्न

मनीष श्रीवास जबलपुर। कमिश्नर बी चंद्रशेखर की अध्यक्षता में आज इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर हेरिटेज (इंटेक)जबलपुर चैप्टर की बैठक संपन्न हुई।इस दौरान कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी आशीष पाठक सहित ट्रस्ट के मेंबर उपस्थित थे।
बैठक के दौरान पिछली बैठक की कार्यवाही विवरण पर चर्चा की गई। इस दौरान इंटेक हेरीटेज क्विज, जिओ हेरिटेज ऑफ जबलपुर, मदन महल पहाड़ी क्षेत्र में बायो हेरिटेज के विकास, भेड़ाघाट लामेटाघाट क्षेत्र में जियो पार्क का निर्माण, स्मार्ट सिटी व इंटेक के बीच देवताल के मंदिर समूह एवं घाटों के संरक्षण तथा वाटर हेरिटेज ऑफ जबलपुर आदि पर चर्चा की गई। इसके साथ ही समिति के सदस्यों ने 1836 में निर्मित स्लीमन कालीन रिफॉर्मेटरी स्कूल के संरक्षण के लिए उचित कार्यवाही व वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल करने के संबंध में सुझाव दिए गए।



