निःशुल्क नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन शिविर 12 जनवरी को

पंजीयन के साथ मास्क लगाकर आना होगा अनिवार्य
गाडरवारा । पीड़ित मानवता की सेवा में सदा समर्पित रहना वाला समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंति के उपलक्ष्य में दादा वीरेंद्र नेत्र संस्थान (देवा जी नेत्रालय) के उपक्रम में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन 12 जनवरी को स्थानीय सुखदेव भवन में 11 बजे से 5 बजे के समय में कोरोना महामारी की सम्पूर्ण गाईडलाइन का पालन करते हुए किया जा रहा है। जिसमे मरीज अनिवार्य रूप से अपना पंजीयन कराकर आधार कार्ड या परिचय पत्र, समग्र आईडी की छायाप्रति के साथ अपनी उपस्तिथि दर्ज करा सकता है।
आयोजन शिविर में निःशुल्क अत्याधुनिक उपकरणों से मोतियाबिंद,पर्दे के आपरेशन (रेटिना आर.डी), ग्लकोमा कांचियाबिंद, डायबिटिक रेटिनोपैथी, अक्सूर(नासून), नाखूना, आंख का तिरछापन एवं अन्य नेत्र रोगों का उपचार निशुल्क किया जाएगा। साथ ही परीक्षण उपरांत मोतियाबिंद या अन्य आपरेशन हेतु देवजी नेत्रालय आई हॉस्पिटल जबलपुर द्वारा बस माध्यम से मरीज को आना जाना व् भोजन सुविधा निःशुल्क प्रदान की जायेगी। उपरोक्त शिविर हेतु मरीज अपना नाम और मो.न. दर्ज कराकर पंजीयन 9009641853, 9826530482, 9993286930, 9407320256 नंबरों एवं समिति संयोजक आशीष राय से सम्पर्क कर सकता है ।



