व्यापारियों की बैठक सम्पन्न ,अशोक चौबे कार्यवाहक अध्यक्ष एवं नितिन ताम्रकार सह कार्यवाहक अध्यक्ष बने

मैहर। मैहर के समस्त व्यापारियों की बैठक चंद्रनील अतिथिगृह में आयोजित की गई। जिमसें मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के साथ मैहर शहर के सैकड़ो की संख्या में व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे। सभी व्यापारियों ने अपनी अपनी समस्या मैहर विधायक के सामने रखी। जिसमे मैहर विधायक ने ये आस्वासन दिया कि जब तक मैं मैहर में हूँ तब तक मैहर के व्यापारियों को कोई दबा नही सकता और न ही कोई परेसान कर सकता,चाहे वो पुलिस प्रशासन हो या नगरपालिका का कोई कर्मचारी। मैहर विधायक ने यह भी कहा कि जल्द से जल्द सब्जी मंडी को नए स्थान में शिप्ट किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात व्यापारियों की बैठक में सर्व सम्मति से अशोक चौबे को कार्यवाहक अध्यक्ष एवं श्री नितिन ताम्रकार को सह कार्यवाहक अध्यक्ष निर्वाचित हुए।



