कमरे के अंदर अधजला मिला युवक का शव

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले के थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम रुपईडोल में एक युवक का अधजला शव उसके कमरे में मिलने से जहां गांव में सन्नाटा छा गया है वहीं मृतक के परिजनों ने मामला संदिग्ध होने की आशंका जताई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामहित बैगा पिता श्यामलाल बैगा उम्र 27 वर्ष निवासी रुपईडोल का अधजला शव कमरे में पड़ा था जिसे पहली बार पड़ोस की किशोरी मोनू बैगा पिता गोविंद बैगा ने सुबह 6:00 बजे देखा तो उसने अपने घर में जाकर बताया एवं उसके घर वालों ने मृतक के पिता श्यामलाल को सूचित किया, जहां देखा गया कि जिस चारपाई में मृतक सोया था वह चारपाई का नेवार जल गया था जबकि लकड़ी अधजली थी और युवक भी अधजला था। वहीं बगल में अंगीठी रखी थी और जलने के कपड़े एवं बोरी बारदाना के निशान राख के रूप में देखे गए। मामले के संबंध में मृतक के पिता श्यामलाल बैगा ने कहा कि इस तरह मौत कभी नहीं देखा हूं, अंगीठी के आग से जिंदा आदमी इस तरह नहीं जल सकता है। मामला संदिग्ध है इसीलिए इसकी बारीकी से जांच होनी चाहिए।
इनका कहना हैं।
सामान्य रूप से परिजनों ने आशंका व्यक्त की है फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुसार जांच कार्यवाही की जाएगी।
विशाल शर्मा थाना प्रभारी थाना मझौली।



