जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नगर परिषद भेड़ाघाट में आयोजित हुआ शिविर

जबलपुर दर्पण। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से आरंभ हुये 45 दिन के मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत नगर परिषद भेड़ाघाट शिविर का आयोजन हुआ। अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार की पहली प्राथमिकता प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को शासकीय योजनाओं का लाभ पहँचाने की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में आज ऐसा कोई परिवार नहीं है जिसके किसी न किसी सदस्य को शासन की योजनाओं लाभ न मिला हो । श्री चतुर सिंह ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाये जा रहे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि ऐसे हितग्राही जो अभी भी शासकीय योजनाओं का लाभ लेने से छूट गये हैं, उनसे इस अभियान के तहत नगर परिषद के द्वारा विभिन्न स्थानों में आयोजित किये जा रहे शिविरों में आवेदन भरवाये जायेंगे तथा पात्रता के अनुसार उन्हें केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ दिया जायेगा । नगर परिषद मैं ज्यादा से ज्यादा संख्या में इन शिविरों में शामिल होकर मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।नगर परिषद भेड़ाघाट मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत आयोजित किये गये इन शिविरों में उपाध्यक्ष, जगदीश दरिया , मुख्य नगरपालिका अधिकारी विक्रम सिंह झारिया योजना प्रभारी सुरेंद्र दुबे विजय कोरी सहायक ग्रेड 3 शुभम ठाकुर सोशल मीडिया प्रभारी पी आई सी सदस्य एवं नगर परिषद के समस्त कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में भेड़ाघाट के नागरिक जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88