वन मंडल कार्यालय में पदस्थ एके दाहिया हुए सेवा निवृत्त

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। वन मंडल कार्यालय उत्पादन डिंडौरी में पदस्त रहे सहायक ग्रेड-ए के अधिकारी एके दाहिया 31 मार्च को 38 वर्ष की लम्बी सेवा देने के बाद अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण कर सेवा निवृत्त हो गए हैं। सेवा निवृत्त होने के बाद मौजूद लोग भावुक हो गए, विदाई समारोह के दौरान कार्यक्रम में सम्पूर्ण कार्यालीन स्टाफ द्वारा श्री दाहिया को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान वन मंडल आधिकारी उत्पादन जी. डी. वरवड़े एवं उप वन मंडलाधिकारी आर. एल. परस्ते , केएस नेटी,मुख्य लिपिक होशियार सिंह ठाकुर रेंजर, जी. पी. वासपे रेंजर, डी एल मरावी , जेएस मरकाम सहित सेवा निवृत्त श्री दाहिया का परिवार,वन मंडल का स्टाफ व अन्य लोग मौजूद रहे।



