हृदय गति रुक जाने से युवक का आकस्मिक निधन

दुखद घटना के बाद लोगों ने जताई शोक संवेदना
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। कोतवाली थाना अंतर्गत देवलपुर निवासी राधे सिंह राठौर उम्र लगभग 45 वर्ष के हृदय गति रुक जाने के कारण अचानक आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी में बताया गया कि बुधवार कि शाम मृतक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई, घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि बुधवार को हृदय गति रुकने से अचानक तबीयत बिगड़ी और निधन हो गया। घटना के बाद इलाज के लिए समनापुर में स्थित एक निजी अस्पताल में दिखाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद युवक को ग्रह ग्राम लाकर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान आसपास गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अग्नि संस्कार में शामिल हुए। जानकारी में बताया गया कि मृतक युवक आसपास के गांवों में झाड़-फूंक का काम करता था।



