राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान करने वाले संत कालीचरण का सेवा दल ने विरोध प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

जबलपुर दर्पण। विगत दिवस रायपुर की एक धर्म सभा में अपने आप को संत कहलाने वाले फर्जी संत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नाम पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित करने का काम किया तथा वहां से भागकर मध्यप्रदेश में शरण लेकर छुप गया था रायपुर छत्तीसगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस पर राजद्रोह का मुकदमा कायम किया और तुरंत ही विधिवत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया जिससे मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार बौखला गई और प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उस फर्जी संत के साथ खड़े होकर गिरफ्तारी का विरोध करने लगी जिसका कांग्रेस परिवार घोर निंदा करती है कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह से महापुरुष स्वतंत्रता सेनानी एवं नेताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी।
राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लालजी देसाई एवं राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल संगठन एवं समीक्षक प्रभारी डॉक्टर सत्येंद्र यादव के निर्देश पर एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष धर्मेंद्र भदोरिया जी के आह्वान पर पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस सेवादल यूथ ब्रिगेड ने विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन कार्यक्रम किया है। इसी कड़ी में जिला शहर कांग्रेस सेवा दल यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष यतेंद्र सोनी के नेतृत्व में एवं जिला शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी की उपस्थिति में फर्जी संत कालीचरण का एवं मध्य प्रदेश सरकार का पुतला दहन सिविक सेंटर वंदे मातरम चौराहा में किया गया। इस कार्यक्रम में राजेश सोनकर सत्यम चौक से एडवोकेट मीनाक्षी स्वामी शिव कुमार चौबे राजा पांडे जितेंद्र यादव गुड्डू नवी राजेंद्र मिश्रा रज्जू श्रॉफ राजकुमार झारिया संजय तिवारी मदन जयसवाल राहुल दुबे सुशील नागदेव राकेश चक्रवर्ती प्रदीप सोनी पूजा चौधरी स्माइल पठान महेश मिश्रा उमेश पटेल शिवम यादव अफसाना अंसारी मोनिका सिंह खुर्शीद अंसारी भगत राम सिंह यूनुस भाई मनोज नामदेव गुरु रविदास विष्णु विनोदिया विजय पांडे हाजी इसरार अहमद सुभाष गोस्वामी रशीद खान हरिनारायण गडरिया प्रशांत पूरी वंदना मधु करें अतुल डोंगरी राकेश चौधरी पप्पू कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



