सम्मान अभियानः महिला अपराधों को रोकने में समाज की सक्रिय भूमिका


छतरपुर। महिला अपराध उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 11 जनवरी से 26 जनवरी तक महिला जागरूकता अभियान सम्मान चलाया जा रहा हैl जिसमें पुलिस अधीक्षक छतरपुर सचिन शर्मा के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी भगवां प्रमोद रोहित द्वारा थाना क्षेत्र के स्कूलों एवं गांव में जाकर बालिकाओं , महिलाओं एवं अन्य ग्रामीणों को सम्मान अभियान के संबंध में जानकारी दी गई अभियान के उद्देश्य अनुसार महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा महिलाओं बालिकाओं के लिए समाज में सम्मानजनक एवं अनुकूल वातावरण तैयार करने हेतु साथ ही जनमानस को जागरूक करने सशक्त बनाने हेतु थाना भगवा क्षेत्र के आसपास गांव की महिलाओं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों तथा स्कूल के बालक -बालिकाओं को सम्मान अभियान अंतर्गत पोस्टर,गीत,वीडियो दिखाकर महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराध एवं उन्हें रोकने संबंधी कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया ।



