पेट्रोल डीजल के दामों में लगी आग

युवक कांग्रेस ने फूंके देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पुतले
दमोह । पेट्रोल डीजल के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं, इन बढ़ती कीमतों को लेकर आम जनमानस में नाराजगी है लेकिन आम जनमानस की नाराजगी से अब सरकारों को फर्क नहीं पड़ता। बढते पेट्रोल डीजल के दाम कभी-कभी बढ़ते थे लेकिन अब लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, पेट्रोल और डीजल के दाम में लगभग 2 रुपये का इजाफा हो चुका है, पेट्रोल के दाम लगभग 93 रुपये लीटर तक पहुंचे हैं तो वहीं डीजल के दाम 83 रुपये लीटर तक पहुंच गए हैं। ऐसे में काफी परेशानी आम जनमानस को उठानी पड़ रही है। घर चलाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है कि घर कैसे चलाया जाए। पहले डीजल और पेट्रोल के दाम पढ़ते थे तो पहले बीजेपी के नेता उग्रआंदोलन करते थे, अब युवक कांग्रेस के द्वारा सड़कों पर आकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मंजीत यादव एवं नगर अध्यक्ष अफजल खान के नेतृत्व में दमोह नगर के अंबेडकर चौक पर पुतला फूंका गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका गया। कार्यकर्ताओं में जमकर नाराजगी नजर आई। कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और फिर एक के बाद एक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुतले फूंके गए। नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने सक्रिय रूप से यहां की कमान संभाल रखी थी लेकिन पुतलो को जलने से नहीं रोका जा सका। जलते पुतलो पर पुलिस के द्वारा वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई, जिसमे कांग्रेसी गीले हो गए। नगर पालिका कर्मचारी जब वाटर कैनन का उपयोग कर रहे थे, इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ता अजय जाटव के द्वारा फायर ब्रिगेड पर चढ़कर विरोध दर्ज कराया गया। इस विरोध प्रदर्शन में यशपाल ठाकुर, पप्पू कसौटियां, मनु मिश्रा कमला निषाद,भूपेंद्र अजमानी वीरेंद्र ठाकुर, राजा रौतेला, शानू जुनेजा, कल्लन जैन रजनी ठाकुर लालचंद राय की विशेष मौजूदगी रही।



