दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

“सम्मान” अभियान अंतर्गत जेपीबी कन्या शाला दमोह में सायबर सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन

दमोह। महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को समाज के केन्द्रु बिन्दु पर लाने हेतु प्रदेश स्तरीय जन जागरूकता अभियान “सम्मान” का शुभारम मुख्य्मंत्री द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से किया गया था। कलेक्टर तरूण राठी एवं पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन के अग्रिम चरण में शासकीय जेपीबी शाला में सायबर सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें वहां स्कूली छात्राओं को सायबर सेल, पुलिस द्वारा सायबर सुरक्षा पर प्रशिक्षण दिया गया। महिला एवं बाल विकास सहायक संचालक ने बताया प्रशिक्षण में वर्तमान परिवेश में हो रही घटनाओं एवं इ्ंटरनेट के माध्यम से होने वाले नुकसान से बचने के लिए सावधानियों के बारे में बताया गया। साथ ही ऑनलाईन पेमेंट एवं उसके लिए रखने वाली सुरक्षा प्रयासों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग से सीएसपी अभिषेक तिवारी, सायबर सेल से रमाशंकर मिश्रा ने सायबर सुरक्षा प्रशिक्षण दिया एवं प्रशिक्षण में पुलिस विभाग से सूबेदार आंकाक्षा जोशीए निर्भया मोबाईल से जमनीए रीता तिवारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रेयस रावत, कुमुद कुरेरिया की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88