आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाये गये कोरोना वैक्सीन

मण्डला। महिला एवं बाल विकास विभाग मण्डला अंतर्गत सभी विकासखण्डो में पर्यवेक्षक, आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका को कोविड वेक्सीन लगाया जा रहा है जिसके अंतर्गत बिछिया परियोजना में कुल 394, पर्यवेक्षक/आंगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिका, नैनपुर परियोजना में कुल 374, निवास परियोजना में कुल 74, बीजाडाण्डी परियोजना में कुल 156, मवई परियोजना में कुल 33, मोहगांव परियोजना में कुल 51, नारायणगंज परियोजना में कुल 12, घुघरी परियोजना में कुल 118, मण्डला परियोजना में कुल 58 कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को कोरोना वैक्सीन लगाए गए। महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मण्डला द्वारा कुल 1270 वैक्सीन लगवाए गए।



