छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गौरिहार थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत की बड़ी सफलता अंतरराज्यीय मूर्ति चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर। दिनांक 1 फरवरी 2021 को श्री अनिल शर्मा, पुलिस महा निरीक्षक सागर जोन, श्री विवेकराज सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज एवं श्री सचिन शर्मा पुलिस अधीक्षक छतरपुर के कुशल नेतृत्व एवं श्री पी एल प्रजापति एसडीओपी लवकुशनगर के मार्गदर्शन में थाना गौरिहार अंतर्गत 5 वर्ष पूर्व भगवान श्री राम लक्ष्मण जी की मूर्तियों एवं उनके जेवर मंदिर से चोरी करने वाले मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश अंतरराज्य चोर गिरोह के आरोपियों को पकड़ने में थाना गौरीहार पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है. दिनांक 4 अगस्त 2016 को फरियादी शिव प्रसाद तिवारी पिता श्री कल्लू प्रसाद तिवारी उम्र 35 साल निवासी ग्राम घटरा थाना गौरीहार ने रिपोर्ट किया था। कि दिनांक 3 अगस्त 2016 की रात करीब 8:00 बजे भगवान की पूजा-आरती करके अपने घर चला गया था, सुबह अगले दिन मंदिर करीब 6:00 बजे पूजा करने पहुंचा, तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था, मंदिर के अंदर विराजमान भगवान श्रीराम व लक्ष्मण जी की मूर्तियां व उनकी चौकियां बैठकी, भगवानों के कानों के चांदी के कुंडल, गले की दो चैन, दो धनुष-बाण नहीं थे, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गए है. रिपोर्ट पर थाना गौरिहार में अपराध क्रमांक- 74/2016 धारा 457, 380 आईपीसी पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई जो आरोपी भैया @ उमाकांत तिवारी पिता हीरामन तिवारी उम्र 25 साल एवं विदुर सिंह पिता सुधर ठाकुर उम्र 21 साल निवासी ग्राम घटरा को गिरफ्तार किया जाकर दोनों आरोपियों से भगवान श्री राम-लक्ष्मण जी की मूर्तियां एवं उनकी बैठकी जो कि गिरवा नहर में एवं खेतों में गाड़ कर रखी थी पहले बरामद की गई, दिनांक 1 फरवरी 2021 को थाना प्रभारी गौरीहार उप निरीक्षक जसवंत राजपूत को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की मूर्ति चोरी मामले के फरार आरोपी ग्राम घटरा में पुनः मंदिरों में चोरी करने की फिराक में मंदिर के आसपास घूम रहे हैं। सूचना गंभीर प्रकृति की होने पर थाना प्रभारी गोरिहर द्वारा आनन फानन हमराही बल के साथ ग्राम घटरा पहुंचकर आरोपियों की घेराबंदी करके आरोपी विनय कुमार तिवारी पिता अशोक कुमार तिवारी उम्र 29 साल निवासी गिरवा थाना गिरवा जिला बांदा उत्तर प्रदेश एवं आरोपी गोलू कुशवाहा पिता विजय कुशवाहा उम्र 30 साल निवासी कुशवाहा नगर अतर्रा रोड बांदा उत्तर प्रदेश को पकड़ कर उनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि ग्राम घटरा के उमाकांत तिवारी, विदुर सिंह एवं कालु तिवारी निवासी गिरवा उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर योजना बनाकर उक्त वारदात को अंजाम दिया था आरोपियों से भगवान श्री राम एवं लक्ष्मण जी के कानों के कुंडल चांदी के, गले की दो जंजीर है एवं धनुष बाण बरामद किए गए तथा पिकअप वाहन यूपी 90 T2077 से चोरी करके माल मशरूका उठा ले गए थे उक्त वाहन एवं जिस लोहे के सरिया से मंदिर का ताला तोड़ा था वह सरिया जप्त किया जाकर आरोपी विनय कुमार तिवारी एवं गोलू कुशवाहा को गिरफ्तार किया जाकर उक्त दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी हैँ। जिन्हें माननीय न्यायालय लवकुशनगर पेश किया जाएगा उक्त आरोपियों पर थाना कोतवाली बांदा एवं गिरवा में चोरी लूट मारपीट जैसे कई अपराध पंजीबद्ध है उक्त आरोपी आदतन अपराधी हैं। कार्यवाही में उपनिरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी गौरीहार, उपनिरीक्षक एलके त्रिवेदी चौकी प्रभारी पहरा उप निरीक्षक कुलदीप सिंह जादौन प्रधान आरक्षक 842 हरिश्चंद्र राठौर प्रधान आरक्षक 528 प्रदीप सिंह आरक्षक 1165 हरिशरण यादव आरक्षक 704 हरिराम वर्मा आरक्षक 56 ड्रगपाल सिंह आरक्षक 01 नितेश यादव आरक्षक 224 कुलदीप राय आरक्षक 1250 राजीव सैनी महिला आरक्षक 1407 अंकिता से महिला आरक्षक 19803 आरक्षक चालक धर्मेंद्र सिंह यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88