दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

ट्राला से कुचलकर बाईक सवार दंपत्ति की दर्दनाक मौत

बेलगाम हादसों की वजह बना मोड़, नही चेत रहा प्रशासन

दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र इलाके में एक ट्राला से कुचलकर बाइक सवार दंपत्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो जाने का ह्रदय विदारक घटना क्रम सामने आया है। प्राप्तजानकारी के अनुसार चैनपुरा ग्राम पंचायत के तिगड्डा के पास अपनी बाइक से पत्नी आरती उर्फ चमेली उम्र 22 वर्ष के साथ इलाज कराने दमोह जा रहे बबलू पिता धनीराम लोधी उम्र 26 वर्ष निवासी मगरोंन की दमोह तरफ से आ रहे ट्राला से आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि बाइक सवार पति पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। जहाँ घटना की सूचना पर बटियागढ़ पुलिस ने आवागमन चालू कराया। वही शवो का पंचनामा बनाकर शवो को पीएम हेतु बटियागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और मर्ग कायम कर घटना क्रम को विवेचना में लिया। स्थानीय लोगो ने बताया उक्त इस स्थान पर कई हादसे हो चुके है क्योंकि यहाँ काफी बड़ा मोड़ है। जिससे वाहन चालक समझ नही पाते और अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो जाते है। कई हादसों के बाद भी प्रशासन और जिम्मेदार चेत नही रहे है। जिससे दुर्घटनाओ पर अंकुश नही लग पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88