डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

गोरखपुर में अवैध क्लीनिक का लंबे समय से हो रहा संचालन

कार्रवाई करने जिम्मेदार नहीं कर रहे कोई ठोस पहल

डिंडोरी दर्पण । जिले के जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत गोरखपुर कस्बा में लंबे समय से दो अवैध क्लीनिक का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है ,जिसे रोकने जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही, जिससे गरीब तबके के लोग अपनी मोटी कमाई इलाज के नाम पर खफा रहे हैं,जबकि समुचित इलाज स्थानीय ग्रामीणों को नहीं मिल पाती, जबकि अवैध क्लीनिक का संचालन पिछले लंबे समय से होता आ रहा है। जिसे रोकने जिम्मेदार मुनाइदों द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जाती। गौरतलब है कि शासन द्वारा समय-समय पर अवैध क्लीनिक संचालन करने वालों के ऊपर तो कार्यवाही की जाती है ,लेकिन प्रशासनिक कार्यवाही केवल दिखावे की कार्यवाही होती है।जिससे क्लीनिक संचालन करने वाले जिम्मेदारों के हौसले बुलंद हैं।बताया गया कि गोरखपुर कस्बे में पिछले कई वर्षों से अवैध क्लीनिक का संचालन बाहरी लोग कर रहे हैं, जबकि इन्हें रोकने प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल की जाती। मामले को लेकर जब जिम्मेदार बजाग तहसीलदार दिनेश वरकड़े से बात की गई तो उन्होंने टीम बनाकर छापेमारी कार्रवाई करने की बात कही है, लेकिन सवाल यह उठता है कि खुले बाजार क्षेत्र में लंबे समय से अवैध क्लिनिक किन के इशारों पर संचालित हो रही है, जिन्हें रोकना जिम्मेदारों के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती जो कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88