मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

बिछिया विधानसभा में आज से शुरू होगी पंचायत संवाद यात्रा

मण्डला। आम जनता की समस्याओं व मांगो के प्रभावी निराकरण के लिए बिछिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण सिंह पट्टा द्वारा क्षेत्र की सभी 169 ग्राम पंचायतों में पंचायत संवाद यात्रा निकाली जा रही है। इसके तहत प्रतिदिन 2 से 3 ग्राम पंचायतों में आम जनता के साथ बैठकर गांव के विकास की आवश्यकताओं के चिन्हांकन के साथ ग्रामीणों की व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याओं को लेकर संवाद किया जाएगा एवं उन समस्याओं व मांगों को आधिकारिक रूप से विभागों को भेजकर निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस यात्रा हेतु विधानसभा क्षेत्र बिछिया की जनपद पंचायत बिछिया, घुघरी व मवई की सभी 169 ग्राम पंचायतों में पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति की गई है साथ ही पंचायत प्रभारियों के सहयोग व मार्गदर्शन के लिए कुल 33 जोन बनाकर जोन प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। इस यात्रा की शुरुआत आज 7 फरवरी से जनपद पंचायत घुघरी की ग्राम पंचायत ढेंको से की जा रही है। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक ढेंको, 2 बजे से 4 बजे तक पाटन एवं 4 बजे से 6 बजे तक लाटो ग्राम पंचायत में ग्रामीणों से जनसंवाद किया जाएगा। बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने सभी नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से इस यात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88