नर्मदा जयंती को लेकर शिवसेना की ब्लाक स्तरीय बैठक का आयोजन

रैली को सफल बनाने की बनाई जा रही रूपरेखा।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले में आगामी दिनों में नर्मदा जयंती के पावन अवसर को धूमधाम से मनाने व रैली निकालने की कार्ययोजना को लेकर शिवसेना की ब्लाक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर पाराशर के निर्देशानुसार अनुसार ब्लॉक मुख्यालय से जिला मुख्यालय तक रैली कार्यक्रम किया जाना हैं, जिसकी तैयारी को लेकर शिवसेना के पदाधिकारीयों के द्वारा अपने अपने ब्लाक मुख्यालय के गांव गांवों में जाकर बैठक कर लोगों को शिवसेना से जोड़ कर संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा साथ ही नर्मदा जयंती मै रैली कार्यक्रम की तैयारी किया जा रहा हैं। पिछले दिनों अमरपुर ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी के द्वारा ब्लॉक मुख्यालय अमरपुर से लगभग 5 किलोमीटर की दूर ग्राम चौरा में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में शिवसेना ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी,मदन यादव ,सूर्या राजपूत शिव प्रसाद तिवारी, झलेश्वर प्रसाद तिवारी, परसोत्तम ठाकुर, राम प्रकाश ठाकुर, देवेंद्र राजपूत, रामचरण ठाकुर, बैठक , महासिहं ठाकुर आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।



