डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

विजेता टीम को 31 हजार व उपविजेता को 15 हजार नगद देकर किया सम्मानित

सिद्ध इलेवन डिंडोरी की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय में नगर के मध्य स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में पिछले लगभग एक महीने से चल चल रहे कोरोना वोर्रियर्स टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन पिछले दिनों बुधवार को किया गया।समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ओमकार मरकाम, थाना प्रभारी सीके सिरामे, डीसीए के अध्यक्ष राकेश सिहारे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जीतू ठाकुर, इलाहाबाद बैंक मैनेजर झांकर, क्रिकेटर रविराज बिलैया, युवा कांग्रेस सचिव इमरान सिद्दीकी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
फाइनल मुकाबले को जीतने के लिये टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डिस्ट्रीक इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में सिद्ध इलेवन के सामने 138 रनों का टारगेट रखा था। बल्लेबाजी में डिस्ट्रीक इलेवन के बल्लेबाज सिद्ध इलेवन के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर क्रीज पर टिक नही पाये और कम स्कोर में पवेलियन लौट गये। लकी की 33 रनों की मदद से डिस्ट्रीक इलेवन ने 9 विकट खो कर सिद्ध इलेवन के सामने 138 रनो का लक्ष्य रखा।जवाबी पारी खेलने उतरी सिद्ध इलेवन ने 90 गेंदों में 138 रनों का लक्ष्य पाने के उद्देश्य से मैदान में उतरे और ओपनर बल्लेबाज ने टीम को शानदार शुरुआत दी और 4 ओवर में ही आधे रन बना कर टीम को अच्छी स्तिथि तक पहुंचा दिया। भोला की शानदार 30 रनों की पारी के चलते सिद्ध इलेवन ने 9 ओवर में ही मैच 6 विकट से जीत लिया। मैच के निर्णयाक बेटू मरकाम और शशि रहे। वही मैच का आंखों देखा हाल भानू सोलंकी, अविनाश, हर्ष कटारे, पुलकित, गोल्डी कटारे ने लोगो तक पहुंचाया।

  • मैदान में दशकों का उमड़ा जन सैलाब

प्रतियोगिता पिछले 25 दिनों से चल रहे कोरोना वोर्रियर्स कप 2021 की खिताबी जंग के फाइनल मैच में दर्शको का जन सैलाब मैदान में उमड़ पड़ा। मैदान के चारों ओर लोगों की भीड़ देखी गई, साथ ही हर विकेट और बाउंड्री में दर्शको ने मैच का लुफ्त उठाया और खिलाड़ीयों का उत्साह वर्धन किया।मैच के उपरांत खिलाडीयों को अतिथियों ने ट्राफी और नगद राशि दे कर सम्मानित किया। फाइनल के विजेता टीम सिद्ध इलेवन को 31 हजार रूपए ओर ट्राफी विधायक ओमकार सिंह मरकाम के द्वारा प्रदान की गई, साथ ही उपविजेता रही डिस्ट्रीक इलेवन को 15 हजार रूपए और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।मैन ऑफ द टूर्नामेंट लकी अली को 3100 की राशि और ट्राफी दी गई। प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी ट्राफी प्रदान की गई।

  • कोरोना योद्धाओं को किया गया मंच से सम्मानित

कोरोना वोर्रियर्स कप 2021 क्रिकेट प्रतियोगिता की आयोजन कमेटी ने नगर में कोरोना योद्धा और समाजसेवियों जिन्होंने कोरोना काल मे लोगों की मदद की उन्हें सम्मनित किया। इस क्रम में रेडी टू हेल्प, मुस्लिम समाज के अध्यक्ष, हुसैनी सुसाईटी, बेटू मरकाम व सहयोगी, स्वास्थ विभाग, पुलिस, सफाई कर्मी को मोमेंटो देकर अतिथियों ने सम्मान किया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक ओमकार मरकाम ने अपने उद्बोधन में आयोजन कमेटी के सदस्यों का धन्यवाद किया। देश में कोरोना काल मे जो लोग परेशान हुए उसे इस तरह की प्रतियोगिता से भूला जा सकता है और नये उमंग से जिन्दगी जीना है। कोरोना योद्धाओ को भी धन्यवाद कर सम्मानित करने का मुझे बहुत हर्ष है। कोरोना वोर्रियर्स कप 2021 टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से नदीम खान, करामत अली, बॉबी खान, लकी अली, आजाद, आदिश, मन्नू, अविनाश, हर्ष, बुमरा, गौरव, साजिद पठान, इमरान, शशि, इंद्रपाल सहित अन्य आयोजक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88