मध्य प्रदेशसतना दर्पण
नवागत मैहर थाना प्रभारी विद्याधर पांडे एवं मैहर एसडीओपी हिमाली सोनी ने किया पैदल मार्च

गोवर्धन गुप्ता मैहर। पुलिस अधीक्षक महोदय धर्मवीर सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुरेन्द्र कुमार जैन एवं एसडीओपी हिमाली सोनी के कुशल मार्गदर्शन में नवागत मैहर थाना प्रभारी विद्याधर पांडेय के नेतृत्व में हमराही स्टाप के साथ घंटाघर स्टेट बैंक चौराहा कटरा बाजार अग्रसेन चौक पैदल मार्च करते हुए रोड ब्यवस्था का जायजा लिया गया साथ ही ऑटो चालकों एवं ठेला वालो को समझाइश देते हुए रोड में जाम न लगाने हेतु निर्देशित किया गया।इसके अलावा एवं महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करते हुए उनके अधिकारों के बारे में बताया गया।



